![]() |
| IRCTC Full Detail in Hindi |
Train से यात्रा करने का आनंद अलग ही अनुभव देता है |और दे भी क्यों ना यदि टिकट कंफर्म, और दी गई सही जानकारी के अनुसार आपके लिए बुक हो | लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है टिकट तो हमारी दी गई जानकारी के आधार पर बुक हो गई होती है परंतु दुर्भाग्यवश कंफर्म बुक नहीं हो पाता जिससे हमें लंबी यात्रा में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है खास करके बुजुर्गों को |
Train से यात्रा करने के लिए हमें यात्रा के महीनों पहले स्टेशन पर जाकर फॉर्म भरना पड़ता था | और लंबी कतार में खड़े होने के बाद अपना नंबर आने के पश्चात टिकट को बुक कराना होता था | इसमें समय की बहुत हानि होती थी और अत्यधिक असुविधा का भी सामना करना पड़ता था | लेकिन अब ऐसा नहीं है, इंटरनेट सेवा का प्रयोग करते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए टिकट बुकिंग की सेवा को ऑनलाइन शुरू कर दिया है, जिसे IRCTC का नाम दिया गया है |
IRCTC क्या होता है और IRCTC पर Account कैसे बनाएं इसकी की संपूर्ण जानकारी मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बहुत ही अच्छे से दूंगा |
तो Hello Dosto, मैं अभिषेक कुमार सोनकर आपका indksite.com पर आपका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं |
क्या है IRCTC ( What is IRCTC )
IRCTC भारतीय रेलवे - Indian Railway की एक सर्वोत्तम सेवा है | इसके अंतर्गत टिकट बुकिंग-Ticket Booking करना कैटरिंग( Catering ) और टूरिज्म(Tourism) में सपोर्ट(Support) करना आदि शामिल है |
IRCTC के जरिए हम घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं | जिससे किसी भी व्यक्ति को समय की हानि नहीं होती और वो टिकट उचित जानकारी द्वारा कंफर्म एवं आसानी से बुक कर सकता है और इसका पेमेंट भी घर बैठे अपने ऑनलाइन अपने ईवालेट या बैंक से कर सकता है |
वैसे मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारतीय रेलवे को टिकट बुकिंग सेवा ऑनलाइन देना अत्यधिक आवश्यक हो गया था | क्योकि भारतीय रेलवे विश्व में सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है | और विश्व भर में भारतीय रेलवे का स्थान चौथा माना गया है | इसके पहले प्रथम स्थान पर अमेरिका(U.S.A), दूसरे स्थान पर चाइना(China), तीसरे स्थान पर रसिया(Russia) का है | Indian Railway का Head Office न्यू दिल्ली(New Delhi) में स्थित है |
IRCTC का पूरा अर्थ (Full Form of IRCTC)
IRCTC का हिंदी में अर्थ - "भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम"|
IRCTC का अंग्रेजी/English में फुल फॉर्म/Full Form-"इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन"( Indian Railway Catering And Tourism Corporation ) |
Account कैसे बनाये IRCTC में - Full New Proccess
IRCTC पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सर्वप्रथम IRCTC के Next Generation eTicketing Portal पर Visit करना होगा |
Irctc Account Creating Proccess- कृपया निम्न चरणों का पालन करें |
Step 1.
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का डेस्कटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना होगा | इसके बाद आपको IRCTC वेबसाइट लिंक टाइप करके Search करना होगा | IRCTC eTicketing Portal पर जाने के लिए, Register पर Click कीजिये |
Step 2.
इसके बाद आपको IRCTC का Next Generation eTicketing Portal ओपन होगा | जो कि आपको इस प्रकार दिखेगा-
Step 3.
इसके बाद आपको देख रहे Register ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
Step 4.
इसके बाद आपके सामने IRCTC अकाउंट रजिस्टर फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको अच्छे से सही विवरण के साथ भरना होगा | इस फॉर्म को भरने के लिए आपको निम्न विवरण देने होंगे-
- User Name - इसमें आपको यूजरनेम चुनना होगा Alphabet character/ Numbers संयोग से बना सकते हैं
- Password
- Security Question
- Security Answer
- Preferred Language
- Name
- Gender
- Date Of Birth
- Marital Status
- Country
- ISD-Mobile
- Email ID
- Nationality
- इसके बाद आपको अपना Residential Address भरना होगा, जिसमें आपको निम्न विवरण भरने होंगे -
- Flat/Door/Block No
- Area/Locality
- Pin code
- Post Office
- City/Town
- Phone
- Copy Residence to office Address
Step 5.
इसके बाद आपको Show हो रहा है Captcha को सही-सही भरना होगा, फिर Term & Condition ऑप्शन को Agree करना होगा और सबसे अंत में Register ऑप्शन पर Click करना होगा |
Step 6.
अब आपके सामने एक Confirmation Page खुलेगा , जिसे पढने के बाद आपको Agree Option को Choose करना होगा |
Step 7.
अब आप देखेंगे की आपका IRCTC पर Account बन चूका होगा और आप वापिस Login पेज पर जाकर अपने चुने गए User ID & Password द्वारा लॉग इन कर सकते है |
तो उम्मीद है आपसे की आपको इस पोस्ट के माध्यम से IRCTC क्या है और IRCTC पर Account कैसे आप बना सकते है (New Proccess) को समझाने में सफल रहा हु |
आशा है की IRCTC पर NEW ACCOUNT बनाने में यह पोस्ट आपके लिए मददगार होगा |
Please Comment Your Opinion & Share This Post Everywhere for Support this Site
Thank You For Reading.



0 Comments