Web Hosting क्या है? काम कैसे करता है और कहा से ख़रीदे : अगर कोई व्यक्ति अपना एक वेबसाइट शुरू करने के बारे में सोच रहा है|तो यह बहुत अच्छी बात होती है, मगर वेबसाइट को मेंटेन कर पाना सबके बस की बात नहीं होती है|जो भी वेबसाइट चलाना चाहता है उसके पास  वेबसाइट चलने की सही जानकारी का होना अति आवश्यक है|


कहने का तात्पर्य यह है जिसे वेबसाइट चलाने के बारे में सही सही जानकारी होती है वही व्यक्ति वेबसाइट चला पाते हैं|


मगर यह इंटरनेट का जमाना है और आप इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे वेबसाइट चलाने की सारी जानकारियों को जान सकते हैं | चलिए बात करते हैं शुरुआती लोगों की जो वेबसाइट चलाने के बारे में सोच रहे हैं|अक्सर क्या होता है 'डोमेन क्या है' इसके बारे में लोगों को पता होता है और होस्टिंग क्या होता है इसके बारे में भी शायद कुछ हद तक ही पता होता है|


मगर हमें पूरी जानकारी नहीं होती की, Web Hosting क्या है, यह कितने प्रकार का होता है,और एक वेबसाइट में वेब होस्टिंग किस प्रकार से कार्य करता है तथा वेब होस्टिंग को कैसे और कहा से ख़रीदा जा सकता है|


Web Hosting क्या है-(What is Web Hosting in Hindi)

वेब होस्टिंग क्या है: जैस की नाम से ही पता चल रहा है की वेब होस्टिंग यानी (Web+Hosting= Website+Host) जहा पर किसी वेबसाइट को होस्ट करके रखा जाता है|अगर आपको नहीं समझ आया तो थोड़ा विस्तार में समझे- वेब होस्टिंग का कार्य आप की बनाई गई वेबसाइट को इंटरनेट में जगह देने का है | जब आपकी वेबसाइट को इंटरनेट में जगह मिलती है तभी कोई भी व्यक्ति आपकी वेबसाइट को इंटरनेट पर देख पाता है अथवा Access कर पाता है | और आपके वेबसाइट को इंटरनेट में तभी जगह मिलेगी जब आपके वेबसाइट में लोगों को कुछ देखने को मिलेगा|साफ-साफ शब्दों में कहें तो जब आप वेबसाइट बनाते हैं जाहिर है उसमें Images,Contents,Files आदि को रखेंगे | इन फाइल को वेबसाइट के साथ Host करके रखने की प्रक्रिया को ही 'वेबसाइट होस्टिंग' कहां जाता है|



Web Host कहाँ होता है

वेब होस्टिंग क्या होता है यह तो हमने समझ लिया परंतु दिमाग में या प्रश्न उठना लाजमी है की वेबसाइट को होस्ट कहां और कैसे किया जाता है |


आपके जानकारी के लिए आपको बता दूं की जिस प्रकार हमारे कंप्यूटर में हमारे Media Files को स्टोर करने के लिए Hard Disk लगा होता है, ठीक उसी तरह वेबसाइट को Host करने के लिए एक अलग किस्म का C.P.U होता है जिसमें Data Store करने के लिए Storage दिया हुआ होता है | इसमें ही वेबसाइट को Host किया जाता है| इसी को Web Hosting Server कहा जाता है | 



Web Hosting काम कैसे करता है

 जब हम अपनी बनाई गई वेबसाइट पर अपनी Knowledge, & Posts  को दुनिया के साथ शेयर करना चाहते हैं तो हमें अपने कांटेक्ट को और फाइल्स को वेब होस्टिंग में अपलोड करना होता है यूँ कह सकते हैं कि वेबसाइट पर दिखाई जाने वाली फाइल्स सेव करना होता है ताकि हमारी वेबसाइट पर वह सारी बातें Show हो सके|

इस क्रिया के बाद जब कोई भी व्यक्ति कहीं से भी हमारी वेबसाइट को Domain Name के माध्यम से खोजता है, तब इंटरनेट उस Doamin Name को उसके Hosting से जोड़ देता है, इसी कारण हमारी वेबसाइट को Access करने वाला व्यक्ति हमारी वेबसाइट पर सारी Infformation and Contents को देख पाता है| इसी प्रकार से वेब होस्टिंग कार्य करता है|



Web Hosting कितने प्रकार के होते है 

हमने यह तो जान लिया की वेब होस्टिंग एक वेबसाइट पर किस तरह से कार्य करता है | अगर आप नहीं जानते तो आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा की वेबसाइट के कार्य प्रक्रिया के अनुसार वेब होस्टिंग के कई रूप पाए जाते हैं यानी कि वेव होस्टिंग कई प्रकार के होते हैं-


वेब होस्टिंग के निम्न प्रकार होते हैं-

  1. Shared Web Hosting

  2. VPS (Virtual Private Server)

  3. Dedicated Server/Hosting


Shared Web Hosting

इस होस्टिंग से आशय ऐसे प्रकार के होस्टिंग से है, जिसे किसी एक Website के साथ नहीं बल्कि अन्य कई Website के साथ Share करके चला जाता है| Shared Web Hosting में केवल एक ही Server होता है, और इस एक Server के माध्यम से ही हजारों वेबसाइट को एक साथ चलाया जाता है |


किसके लिए उपयुक्त है Shared Web Hosting -

अगर किसी व्यक्ति ने अपनी वेबसाइट की शुरुआत की है क्या करने वाला है तो वह व्यक्ति पोस्टिंग का प्रयोग अपनी वेबसाइट को बनाने में कर सकता है | वेबसाइट के शुरुआत में आपको इस पोस्टिंग का प्रयोग इसलिए करना चाहिए क्योंकि शुरू में आपके वेबसाइट पर ज्यादा Visitors नहीं आएंगे और आपके वेबसाइट पर प्रकार का ज्यादा लोड नहीं होगा |


Shared Web Hosting के फायदे -

  • इस होस्टिंग का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि इसके सेटअप में बहुत कठिनाई नहीं होती |

  • इसका कंट्रोल पैनल भी बहुत आसान होता है जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है

  • स्टार्टर वेबसाइट के लिए यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है|

  • पोस्टिंग बहुत ही सस्ता होता है बाकी होस्टिंग के मुकाबले |

VPS (Virtual Private Server)

इस प्रकार के होस्टिंग से तात्पर्य ऐसे होस्टिंग से है जिसमें आपको एक पूरा Server कुछ भागो में बटा हुआ देखने को मिलेगा| इन सर्वर में अलग - अलग Resource का प्रयोग किया जाता है | जिससे आपकी वेबसाइट को उसकी कार्य छमता के अनुसार जितने Resource की आवश्यकता होगी| वह उतने Resouce का उपयोग कर पायेगा | जिसके परिणाम स्वरुप आपके वेबसाइट की performence और Security दोनों ही अत्यधिक बेहतर दिखाई देगा |  


किसके लिए उपयुक्त है VPS (Virtual Private Server)-

इस प्रकार के होस्टिंग का प्रयोग वह लोग अपनी वेबसाइट के लिए कर सकते हैं जिनकी वेबसाइट थोड़ी पुरानी है एवं उन पर अच्छा खासा Visitorsआते है| कहने का मतलब यह है की जिनके वेबसाइट पर ज्यादा लोड होता है वह इस होस्टिंग का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इस होस्टिंग  का प्रयोग Website Load Maintain करने के लिए ही किया जाता है| यह ज्यादाVisitors वाली वेबसाइट को अच्छे से Handle कर लेता है|


VPS (Virtual Private Server) के फायदे :

  • इस होस्टिंग में बेहतर सेवा प्रदान की जाती है|

  • इसमें Privacy और Security बहुत ही अच्छी मिलती है|

  • इसमें आपको Hosting Provider Companies बेहतर Support की सुविधा उपलब्ध कराती है|

  • इसमें Heavy Bandwidth और Memory Upgrade मिलता है |


Dedicated Server

इस होस्टिंग अथवा Serve से आशय ऐसे होस्टिंग से है, उसका पूरा सर्वर किसी एक वेबसाइट के लिए कार्यरत होता है| इस होस्टिंग के साथ किसी अन्य वेबसाइट को कार्य में नहीं लिया जा सकता है| इसका स्वरूप बहुत ही बड़ा होता है| इसमें किसी एक वेबसाइट से जुड़े सारी चीजों को स्टोर किया जाता है|


किसके लिए उपयुक्त है Dedicated Server-

जिन वेबसाइट पर अत्यधिक संख्या में विजिटर्स आते हैं के वेबसाइट पर हद से ज्यादा ही लोड होता है| जिन वेबसाइट पर कार्य बहुत अधिक होते हैं, इस साइट पर बहुत लोड होता है| वही Hosting का प्रयोग किया जाता है |


Dedicated Server के फायदे :

  • इस सर्वर पर वेबसाइट Client का पूरा Control होता है|

  • इस होस्टिंग में सबसे ज्यादा Security दी जाती है|

  • यह होस्टिंग सभी हॉस्टलों में सबसे महंगा होता है और इस पोस्टिंग का प्रयोग कर पाना सबके लिए सामान्य बात नहीं होता|

  • इसको चलाने के लिए Technical Knowledge की आवश्यकता होती है |



Web Hosting को कैसे और कहाँ से खरीदें

दोस्तों वेबसाइट के लिए वेब होस्टिंग कैसे खरीद सकते हैं और कहां से खरीद सकते हैं इसके लिए Youtube पर काफी सारे वीडियो लोगों ने डाल रखे हैं आप वहां देख सकते हैं|


मैं आपको कुछ Trusted वेबसाइट जहां से आप वेब होस्टिंग खरीद सकते हैं, उनके नाम नीचे दिए गए हैं-

  1. Go Daddy India

  2. Hostinger

  3. Blue Host

  4. Big Rock

  5. SiteGround.


तो Dosto मुझे उम्मीद है कि मैं आपको Web Hosting क्या है  के बारे में अच्छी तरह से, पूरी जानकारी देने में समर्थ रहा हूं | और उम्मीद करता हूं कि मैंने पोस्ट भी अच्छी तरह से लिखा है जिसे आपको पढ़ने में किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा होगा|


दोस्तों मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि मैं जिस भी टॉपिक के बारे में पोस्ट लिखता हूं, उसमें पिक से जुड़े सभी जानकारियों को देने की कोशिश करता हूं|




वेबसाइट से जुड़े किसी सलाह के लिए, पोस्ट लिखने के तरीके में सुझाव देने के लिए, एवं हमारा समर्थन करने के लिए कमेंट जरूर करें|


Please Comment Your Opinion & Share This Post Everywhere for Support this Site


Thank's For Reading.