डोमेन नेम क्या होता है (What is Domain Name in Hindi) :अगर हम इंटरनेट पर किसी वेबसाइट को सर्च करते हैं तो हम सब ने Domain Name के बारे में जरूर ही सुना होगा, और हम में से कई लोग Domain Name के बारे में जानते भी होंगे | लेकिन जो लोग Domain Name के बारे में नहीं जानते उन्हें सोचकर आश्चर्य होता है कि Domain Name क्या होता है, और इसका एक वेबसाइट से क्या संबंध होता है| साथ ही साथ मन में यह भी प्रश्न उठता है की एक Domain Name किसी वेबसाइट पर किस तरह से कार्य करता है | तो आज मैं डोमेन से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर दूंगा की क्या होता है एक डोमेन नाम ,और इसकी खूबियों को |


Domain Name Kya Hai
Domain Name Kya Hai


तो Hello Dosto, मैं हूं अभिषेक कुमार सोनकर और स्वागत करता हूं, आपका indksite.com पर और आज आपको इस पोस्ट में बताऊंगा की 'क्या होता है डोमेन नाम' और 'एक वेबसाइट पर इसका क्या काम होता है' पूरी जानकारी हिंदी में, एवं आपसे निवेदन करता हूँ की Domain Name की पूरी जानकारी लेने के लिए कृपया पूरा Post पढ़ें |



डोमेन नाम क्या  है (What is Domain in Hindi)

जब हम किसी वेबसाइट को इंटरनेट पर सर्च करते हैं | तो खोजे गए सही वेबसाइट तक पहुंचने के लिए हम उस वेबसाइट के नाम को सर्च करते हैं |वेबसाइट के इस नाम को ही डोमेन नेम (Domain Name) कहा जाता है |


Domain Name को DNS (Domain Naming Syestem) नाम से भी जाना जाता है | Domain Name एक Website का एक ऐसा नाम होता है जिसके माध्यम से इंटरनेट पर हम उस नाम से उसे हजारों वेबसाइट में से अलग बड़ी आसानी से खोज सकते हैं| डोमेन नेम वेबसाइट का नाम होता है | Domain Name को Internet पर Search करने पर वह उस नाम के वेबसाइट को बड़ी आसानी से Identify कर लेता है और हमे बिना समय लिए सही Website Show कराता है |


जैस - https://indksite.com/category/blogging/ में indksite.com डोमेन नाम है | तो दोस्तों उम्मीद है की आपको ये तो समझ में आ गया होगा की डोमेन नाम क्या होता है |


शायद आपको पता होगा की इंटरनेट पर चलने वाली सभी वेबसाइट IP Address से जुड़ी हुई होती है, अगर आपको नहीं पता कि IP Address क्या होता है, तो जान लीजिए IP Address एक Numerical Number से बना Address होता है | जो आपके खोज इंजन को वेबसाइट को खोजने में  मदद करता है, इंटरनेट में वह वेबसाइट कहां है इसकी मौजूदगी का पता भी IP Address द्वारा ही हो पाता है |



Website मैं डोमेन नाम की ज़रूरत क्यों होती है -

जैसा कि आप समझ ही गए होंगे की हर एक वेबसाइट, उसके IP Address के माध्यम से ही इंटरनेट में Show होता है, जिसे याद रखना संभव नहीं है, और हम इंसानों की भी प्रवृत्ति होती है कि हम आसान चीज ही याद रख पाते हैं, कठिन चीजों को याद करने के पश्चात, अक्सर हम भूल जाया करते हैं, इसलिए इंसानों की तरह वेबसाइट का भी नाम रखा जाता है, जो कि डोमेन होता है | बस यही एकमात्र कारण है, किसी वेबसाइट में डोमेन नाम होने की |



डोमेन नाम के प्रकार (Types Of Domain Name)

वैसे तो पूरे इंटरनेट पर कई प्रकार के डोमेन युक्त वेबसाइट का प्रयोग किया जाता है, और आज मैं आपको उन सभी प्रकार के डोमेन के बारे में बहुत ही अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियों को बताऊंगा | ताकि आप भविष्य में जब भी वेबसाइट बनाने के लिए किसी डोमेन का चयन करें | तो आपको बहुत आसानी हो एक अच्छे प्रकार के डोमेन का चयन करने मे |


    1. TLD [ Top Level Domain ]

Top Level Domain ऐसे डोमेन को कहा जाता है जिन्हें Google Search Engine ज्यादा महत्व देता है तथा जो किसी भी वेबसाइट को इंटरनेट में अथवा गूगल सर्च इंजन में Rank करने के लिए अत्यधिक सहयोग देते हैं तथा जो किसी भी वेबसाइट के Professional Website/Blog होने का अच्छा प्रमाण होता है|


Top Level Domain जिसे आप बड़ी आसानी से किसी भी डोमेन नाम Provide करने वाली वेबसाइट से बड़ी आसानी से खरीद सकते है |


Example : Top Level Domain ( टॉप लेवल डोमेन नाम )


  • .com ( Commercial )

  • .net ( Network)

  • .org ( Organisation )

  • .gov ( Goverment )

  • .edu ( Education )

  • .biz ( Bussiness ).

  • info ( Information )

  2. CcTLD [ Country Code Top Level Domain ]

इस तरह के डोमेन नाम का प्रयोग किसी खास Particular देश में किसी वेबसाइट को चलाने के लिए किया जाता है, इस प्रकार के डोमेन नेम के आगे (यानी डॉट वाले भाग के आगे) Two Letter ISO Code दिया होता है, जिसे देखकर इस बात का पता चल पता हैं की वह वेबसाइट किस Country के लिए चलाई जा रही है और वेबसाइट कहा की है |


Example : CcTLD Domain Name ( कंट्री कोड टॉप लेवल डोमेन नाम )


  • .in ( India )

  • .us ( United State)

  • .cn ( China )

  • .br ( Brazil )

  • .ru ( Russia )

  • .ch ( Switzerland )


Top Level डोमेन नाम Provider Sites/Companies

अगर आप भी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए, उसकी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक Website बनाना चाहते हैं या फिर अपने ज्ञान का सांझा अन्य लोगों से करने के लिए एक Blog बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक टॉप लेवल डोमेन की आवश्यकता होगी | और आप यह जरूरी सोच रहे होंगे की आप टॉप लेवल डोमेन कैसे खरीद सकते हैं अथवा कहां से ले सकते हैं | तो निचे कुछ Domain Provider Sites/Companies के नाम दिए गए है | जहाँ आप डोमेन के लिए Account Register करके Domain खरीद सकते है | 


Top Level Domain Provider Sites/Companies Name :


  • Go Daddy

  • Bigrock

  • Namecheap

  • EWeb Guru

  • I Page

अब सबसे अंत में आप सबको अच्छा डोमेन खरीदने के लिए यह टिप्स दूंगा की हमेसा एक ऐसा डोमेन ख़रीदे जिसका कोई सही अर्थ निकले, जिसके नाम का मेल आपके काम से हो, और जो कम अक्षरों का हो और जिसे याद रखने में आसानी हो |


तो Dosto आशा है की आपको यह Article पढ़कर समझ आया होगा की डोमेन नाम क्या होता, कितने प्रकार का होता है, और आप Domain Name कहा से खरीद सकते है |


Please Comment Your Opinion & Share This Post Everywhere for Support this Site


Thank You For Reading.